November 13, 2026

Mental Health & Wellness

कार्यालय प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन (म०प्र०)

// “शैक्षणिक संस्थान के सभी सदस्यों को Uniform Mental Health Policy 2026 (SPANDAN) के द्वारा तत्काल सहायतार्थ आवश्यक नीतियाँ //

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण हेतु “Uniform Mental Health Policy 2026” के पालन में SPANDAN का निर्माण किया गया है। जिसे तत्काल म.प्र. में लागू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत निम्न प्रावधान किये गये है।

  1. National Suicide Prevention Strategy-2022.
  2. MANODARPAN Framework.
  3. Ummeed Draft Guidelines.
  4. National Mental Health Policy-2014.
  5. Mental Healthcare Act 2017.

उपर्युक्त हेल्प लाईन छात्रों को मानसिक तनाव के समय उन्हे भावनात्मक एवं सामाजिक जुडाव में सहायक होगें। इसके लिए “Manobal Kendra” की सहायता ली जा सकती है। जो विद्यार्थियों की कांउसलिंग करेगी। इसके अतिरिक्त भी केन्द्र एवं म.प्र. शासन द्वारा निम्न हेल्प लाईन की व्यवस्था की गयी है। जिससे ऑनलाईन सुझाव एवं सहायता के लिए निर्देश प्राप्त किये जा सकते है।

  1. Tele MANAS, UMANG, KISHOR HELP LINE.
  2. UGC Anti Ragging Help line (1800-180-55227)
  3. Women Helpline (181)
  4. UGC MANAS-SETU.

नोटः और अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय की वेबसाईट https://govtpgcollegekhargone.org/mental-health-wellness/ से भी प्राप्त किये जा सकते है। साथ ही साथ महाविद्यालय में गठित मानसिक स्वास्थ्य क्लब के सदस्यों से भी चर्चा कर सकते है, जो महाविद्यालय में पूर्व में फ्लेक्स पर प्रदर्शित की जा चुकी है। पीडित व्यक्ति की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जायेगी।

Uniform Mental Health Policy-2026 – Click to View

SPANDAN Policy-2026 – Click to View

2
3
1